Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

स्पीड चैस - बुलेटराजा बने जान डुड़ा, करूआना बाहर

by Niklesh Jain - 16/11/2020

क्लासिकल विश्व नंबर 2 और पूर्व विश्व चैम्पियन चैलेंजर अमेरिका के फबियानों करूआना के खेल मे फटाफट शतरंज मतलब रैपिड और ब्लिट्ज़ उनके लिए कमजोरी समझा जाता रहा है और पिछले कुछ दिनो मे उन्होने इसमें काफी सुधार किया है पर बुलेट चेस उनके लिए अभी भी काफी मुश्किले लेकर आता है और यह एक बार फिर स्पीड चेस के प्री क्वाटर फ़ाइनल मे खुल कर सामने आ गया । पोलैंड के जान डुड़ा नें उन्हे 17-9 के बड़े अंतर से पराजित किया , दरअसल 5+1 और 3+1 के 17 मुक़ाबले के बाद करूआना सिर्फ 9-8 से पीछे थे पर इसके बाद 9 बुलेट मुक़ाबले मे फबियानों को 8-1 से हार का सामना करना पड़ा । स्पीड चेस शतरंज के क्वाटर फ़ाइनल मे पहुँचने वाले डुड़ा सातवे खिलाड़ी रहे जबकि आठवे खिलाड़ी का निर्णय आज अनीश गिरि और आर्टेमिव के मैच के बाद होगा जिसका सीधा प्रसारण आप हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो । पढे यह लेख । 



स्पीड चैस शतरंज – विश्व नंबर  2 करूआना को जान डुड़ा नें एकतरफा बुलेट में हराया 

पोलैंड ( निकलेश जैन ) स्पीड चेस ऑनलाइन शतरंज अब जल्द ही अंतिम आठ खिलाड़ियों के नाम तय हो जाएँगे । सातवे प्री क्वाटर फ़ाइनल मुक़ाबले मे पोलैंड के जान डुड़ा नें विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना को पराजित करते हुए उन्हे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और अब वह क्वाटर फ़ाइनल मे अमेरिका के ही वेसली सो से मुक़ाबला खेलेंगे । बड़ी बात यह रही की जान डुड़ा नें फबियानों करूआना को 17-9 के बड़े अंतर से पराजित किया । 

पहले सेट मे 90 मिनट तक 5+1 मिनट के 9 मुक़ाबले खेले गए जिसमें एक समय 4-1 की बढ़त बना चुके फबियानों करूआना को डुड़ा की लगातार चार जीत के कारण 5-4 से हार का सामना करना पड़ा ।

दूसरे सेट मे 60 मिनट तक मुक़ाबला बहुत कडा रहा और फबियानों नें 2 मुक़ाबले जीते तो 2 मुक़ाबले डुड़ा नें अपने नाम किए और चार मुक़ाबले ड्रॉ रहे और स्कोर इस सेट मे 4-4 रहा और कुल मिलाकर जान डुड़ा 9-8 से आगे थे । 

पर तीसरे सेट मे जब बारी आई 1+1 मिनट के बुलेट मुक़ाबले की यहाँ डुड़ा नें 8-1 के एकतरफा स्कोर से फबियानों करूआना को मात दे दी और कुल स्कोर 17-9 से मात देकर शानदार अंदाज मे क्वाटर फ़ाइनल मे जगह बनाई । 

देखे सभी मुक़ाबले 

अभी तक सात खिलाड़ी क्वाटर फ़ाइनल में पहुँच चुके है जबकि आठवे खिलाड़ी कौन होगा यह निर्णय आज अनीश गिरि और अर्टेमिव ब्लादिस्लाव के मुक़ाबले के बाद होगा 

देखे अनीश और अर्टेमिव का मुक़ाबला आज रात 10.30 बजे हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर 






Contact Us