CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

Thank You DGT खेलो चैस इंडिया ब्लिट्ज़ !! एंजेला बनी विजेता

by Fide Instructor Niklesh Jain - 01/04/2026

भोपाल में चल रहे द्वितीय खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फीडे रेटिंग टूर्नामेंट के दौरान आज एक खास आयोजन " Thank You DGT Blitz " का आयोजन किया गया जिसका खिताब कोलंबिया की नंबर एक खिलाड़ी और महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ़्रांकों नें अपने नाम कर लिया । एंजेला नें 8 राउंड में 7 अंक बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया , मध्य प्रदेश के वेदान्त भारद्वाज और नितिन रंघुवंशी 6.5 अंक बनाकर टाईब्रेक में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । यह आयोजन खासतौर पर डीजीटी को धन्यवाद करते हुए आयोजित किया गया था क्यूंकी डीजीटी अब खेलो चैस इंडिया मुहिम का एक सहयोगी बन गया है और अब खेलो चैस इंडिया के मुकाबलों को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाने के लिए हम डीजीटी शतरंज घड़ियों और डीजीटी शतरंज बोर्ड का उपयोग करने जा रहे है । पढे यह लेख ओर जाने कैसा था यह आयोजन



महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला नें जीता थैंक यू डीजीटी खेलो चैस इंडिया ब्लिट्ज

भोपाल में सम्पन्न हुए खेलों चैस इंडिया श्रृंखला के क्लासिकल फ़ीडे रेटिंग टूर्नामेंट के दौरान एक ख़ास स्पर्धा थैंक यू डीजीटी ब्लिट्ज का आयोजन 29 मार्च रविवार को किया गया जिसका खिताब 8 राउंड में 7 अंक बनाते हुए कोलंबिया की महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ्रैंको नें अपने नाम कर लिया। वेदान्त भारद्वाज 6.5 अंकों पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर दूसरे और 6.5 अंकों पर ही नितिन रंघुवंशी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 45 खिलाड़ियों नें भाग लिया जिसमें से क़रीब आधे फ़ीडे रेटेड खिलाड़ी थी, यह खेलो चेस इंडिया का 15वाँ ब्लिट्ज आयोजन और कुल मिलाकर 81वाँ आयोजन था I

क्या है खेलो चैस इंडिया?

इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवात्री नें जनवरी में आयोजित खेलो चैस रैपिड और ब्लिट्ज रेटिंग का ख़िताब अपने नाम किया था

खेलो चैस इंडिया प्रतियोगिताओं की शुरुआत जनवरी 2023 को भोपाल में हुई थी, उद्देश्य था कम एंट्री फीस में खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच प्रदान करना और इसके पीछे सोच थी की भले शतरंज के बहुत बड़े आयोजन ना करे पर शतरंज के अलग अलग फॉर्मेट में लगातार मुकाबले आयोजित हो खिलाड़ियों को ऐसे मौके मिले जो सामान्य तौर पर नहीं मिलते. ऐसे में हमने रैपिड, ब्लिट्ज क्लासिकल स्पर्धाएँ आयोजित की यह स्विस, राउंड रॉबिन और टीम स्पर्धा के तौर पर आयोजित किए गए इसे हमनें ओपन, आयु वर्ग और इंटर स्कूल वर्गों में भी किया । आज मध्य प्रदेश में तीन सालों में खेलों चैस इंडिया श्रृंखला सबसे ज़्यादा आयोजन वाली श्रृंखला है और इस वर्ष हमारा लक्ष्य 100 आयोजन के लक्ष्य को पाना है।

वहीं अप्रैल 2025 में आयोजित खेलो चैस इंडिया रैपिड ब्लिट्ज राउंड रॉबिन मास्टर्स का खिताब इंटरनेशनल मास्टर आयुष शर्मा नें हासिल किया था

वहीं खेलो चैस इंडिया के शुरुआत से अब तक कई ख़िताब माधवेन्द्र नें अपने नाम किया, माधवेन्द्र वर्तमान में एशियन अंडर 12 विजेता होने के साथ फ़िडे मास्टर है उनके पास एक इंटरनेशनल मास्टर नार्म भी है और वर्तमान में वह 2353 फ़ीडे रेटेड है

2024 में हमारे इस प्रयास को नई दिशा देने इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह भी भोपाल आए और वहाँ मौजूद हर किसी के साथ अपना समय और अनुभव साझा किया

हमारे इस प्रयास को मिला डीजीटी का साथ!!

डीजीटी यह नाम तो शतरंज के हर शतरंज प्रेमी के लिए जाना पहचाना है चाहे वह शतरंज की घड़ियाँ हो या मुक़ाबले को लाइव पहुंचाने वाला डीजीटी बोर्ड शतरंज की दुनिया को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने वाली डीजीटी नें शतरंज के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है । पिछले दिनों जब हमने डीजीटी के सीईओ हंस पीस को खेलो चैस इंडिया की इस मुहिम और इसे और ज़्यादा लोगो तक पहुँचाने के अपने उद्देश्य के बारे में लिखा तो उन्होंने तुरंत डीजीटी की और से हमें सहयोग करने का इरादा जताया और पिछले दिनों हमें डीजीटी से शतरंज घड़िया और डीजीटी बोर्ड का तोहफा मिला है और हमें भरोसा है कि उनका यह सहयोग हमारी इस मुहिम को और मजबूत करते हुए रफ्तार देगा!

थैंक यू डीजीटी ब्लिट्ज के आख़िरी राउंड में महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला नें राम गुप्ता को पराजित करते हुए ख़िताब अपने नाम किया।

शीर्ष 4 बोर्ड का दृश्य

टूर्नामेंट हॉल

शीर्ष तीन खिलाड़ी

बेस्ट अंडर 12 विजेता खिलाड़ी

बेस्ट अंडर 10 विजेता खिलाड़ी

तो आने वाले खेलो चैस इंडिया के मुकाबले अब आपको लाइव देखने के लिए मिलेंगे ! थैंक यू डीजीटी!!

"Thank You DGT" #Event 81-15th Khelo Chess India Blitz Tournament 2026

Final Ranking after 8 Rounds

Rk.

SNo

Name

Typ

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

1

1

WIM

Franco Valencia, Angela

COL

2053

7

38

41

34,5

2

3

Vedant, Bhardwaj

IND

1763

6,5

36

39

30,25

3

7

Nitin, Raghuvanshi

IND

1627

6,5

34

37

26,75

4

15

Chaudhary, Aadavan

U08

IND

1553

6

35

38

27

5

4

Raghav, Singh

U08

IND

1673

6

34,5

38,5

29,5

6

10

Diptansh, Kumar

IND

1593

5,5

39

40

25

7

8

Shreyash, Karkare

IND

1605

5,5

37

41

25,75

8

17

Mansoori, Ziya

IND

1522

5,5

32

35

21,25

9

5

Shrivastava, Chitransh

IND

1655

5

39

41

22,5

10

16

Rajendra, Singh

IND

1548

5

37,5

40,5

21

11

11

Ishaan, Soni

U12

IND

1577

5

33

34

18

12

9

AFM

Avish, Vishal Shinde

IND

1595

5

32

35

21

13

12

Ram, Gupta

IND

1575

5

32

34

18

14

21

Arnav, Pawar

U12

IND

1438

5

32

33

17

15

44

Viswakarma, Naitik

IND

0

5

30

32

17

16

31

Kartikay, Kataria

U12

IND

0

5

28,5

30,5

17

17

6

Sanidhya, Khachane

U10

IND

1636

4,5

35,5

38,5

18

18

29

Devara, Krishna Pavan

U08

IND

0

4,5

33

35

16,25

19

2

Devansh, Singh

IND

1810

4,5

30,5

33,5

17,75

20

13

Biswajit, Das

IND

1559

4

38

40

16,5

21

19

Aaryan, Srivastava

IND

1490

4

34,5

37,5

16

22

22

Bisht, Krish

IND

1404

4

32

34

14

23

27

Atharv, Soni

IND

0

4

31

33

12

24

14

Daksh, Abhishek Jain

IND

1555

4

30

33

13

25

25

Adikrit, Tahiliani

U10

IND

0

4

28,5

30,5

12

26

43

Vikram, Singh Rajput

IND

0

4

27,5

30,5

12

27

37

Salunke, Priyan Sanket

U10

IND

0

4

27

30

13

28

28

Daivik, Mathur

U10

IND

0

4

24

25

9

29

20

Pranav, Gangil

IND

1487

3

32

33

9

30

30

Jha, Veeransh

U10

IND

0

3

31,5

33,5

8

31

24

Abaneesh, Kumar Chowhan

IND

0

3

31

33

8

32

23

Aayansh, Kumar Chowhan

U08

IND

0

3

29

31

7

33

32

Madhvi, Thakur

U12

IND

0

3

29

30

9

34

26

Anant, Dubey

U12

IND

0

3

28,5

30,5

8

35

40

Shrivastava, Manindra

IND

0

3

26

28

8

36

39

Sharma, Ridhaan

U08

IND

0

3

25

27

9

37

38

Shaiv, Abeer

IND

0

3

25

27

8

38

42

Vedik, Bisaria

IND

0

3

25

26

7

39

41

Soumya, Rajoriya

IND

0

3

23

24

8

40

18

Chopde, Varchasva

U10

IND

1499

2

28,5

31,5

6

41

35

Navya, Verma

IND

0

2

24

26

5

42

45

Yadav, Shalini

IND

0

2

22

23

3

43

33

Mani, Arjun

U08

IND

0

1

23,5

24,5

1

44

34

Meghana, Singh

IND

0

0

0

0

0

45

36

Pandey, Rishabh

IND

0

0

0

0

0





Contact Us