NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

मैगनस और बीबिसारा ने जीता विश्व ब्लिट्ज का ख़िताब , भारत के अर्जुन को मिला कांस्य पदक

by Devansh Singh - 01/01/2026

कतर की राजधानी दोहा के कतर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शतरंज का यह महाकुंभ विश्व रैपिड एंड ब्लिट्ज 2025 अब समाप्त हो चुका है। पिछले पांच दिनों से चल रही नर्व्स और दिमाग की इस जंग का अंत बिल्कुल वैसा ही हुआ जिसकी उम्मीद हर शतरंज प्रेमी कर रहा था बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक। भारत के सुपर स्टार अर्जुन एरिगैसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे विश्व शतरंज के नए शिखर पर हैं, वहीं मैगनस कार्लसन ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का महानतम खिलाड़ी कहा जाता है। ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के दूसरे दिन अर्जुन एरिगैसी ने जो खेल दिखाया वह सरहानीय था, अर्जुन ने 19 राउंड के कठिन स्विस सेगमेंट को 15 अंकों के साथ टॉप किया पर सेमीफइनल में उन्हे नोदिरबेक अब्दुसतारोव से 0.5 -2.5 पॉइंट से हार का सामना करना पड़ा और अंततः मैगनस ने फाइनल में अब्दुसतारोव को हराकर अपना नवा विश्व ब्लिट्ज का ख़िताब जीता। वही महिला वर्ग में उज़्बेकिस्तान की बिबिसारा ने फाइनल में यूक्रेन की एना मुजीचुक को मात दी और अपना तीसरा विश्व ब्लिट्ज का टाइटल जीता। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट, फोटो : चैसबेस इंडिया/निकलेश जैन, विवेक सोहानी FIDE/Lennart Ootes/Anna Shtourman



मैगनस ने जीती अपनी 20वी विश्व चैंपियनशिप

दो दिन पहले ही हमे मैगनस कार्लसन विश्व रैपिड चैंपियनशिप 2025 जीतते हुए दिखे थे और उनका यह छटा रैपिड टाइटल था और मैगनस ने ब्लिट्ज में भी जीत कर अपना नवा ब्लिट्ज टाइटल प्राप्त किया। कार्लसन क्लासिकल फॉर्मेट में भी लगातार 5 बार विश्व चैंपियन रह चुके है। मैगनस कार्लसन के लिए यह टूर्नामेंट किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था। पहले दिन अर्जुन और कारुआना से हारने के बाद वे काफी गुस्से में थे (वो टेबल पर मुक्का मारने वाला वीडियो तो आपने देखा ही होगा!) । लेकिन दूसरे दिन उन्होंने टर्मिनेटर मोड ऑन कर दिया। मैगनस ने सेमीफाइनल में फैबियानो कारुआना को 3-1 से हराया और फाइनल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अब्दुसत्तोरोव को 2.5-1.5 से मात दी।

जीत के तुरंत बाद मैगनस काफी खुश नज़र आये

अर्जुन ने रचा इतिहास

अर्जुन एरिगैसी ने वो कर दिखाया जो महान विश्वनाथन आनंद के बाद कोई भारतीय पुरुष खिलाड़ी नहीं कर पाया था एक ही साल में विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ दोनों चैंपियनशिप के पोडियम पर खड़े होना। ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के दूसरे दिन की शुरुआत में सबकी निगाहें अर्जुन पर थीं। अर्जुन ने पहले दिन जिस तरह मैगनस को धूल चटाई थी, उसका आत्मविश्वास दूसरे दिन भी उनके खेल में साफ नजर आया ।19 राउंड के बेहद कठिन स्विस सेगमेंट में उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ग्रैंडमास्टर्स को पछाड़ते हुए 15 अंकों के साथ तालिका में पहला स्थान हासिल किया और नंबर 1 सीड के तौर पर प्लेऑफ में प्रवेश किया। प्लेऑफ के सेमीफाइनल में अर्जुन का सामना उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हुआ। यहाँ अर्जुन की किस्मत ने थोड़ा साथ नहीं दिया। पहले दो गेम में अब्दुसत्तोरोव ने बेहद क्लिनिकल खेल दिखाया और अर्जुन को बैकफुट पर धकेल दिया । तीसरा गेम ड्रा रहा और अर्जुन 0.5-2.5 के स्कोर से मैच हार गए।हालांकि फाइनल की रेस से बाहर होने के बावजूद अर्जुन ने ब्रोंज मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया।अर्जुन ने पूरे टूर्नामेंट में 12 जीतें दर्ज कीं, जो उनकी आक्रामकता का प्रमाण है।

अब्दुसतारोव से खेलते अर्जुन

मैगनस कार्लसन पहले नोदिरबेक अब्दुसतारोव दूसरे और फैबियानो कारुआना एवं अर्जुन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे

महिला वर्ग में बिबिसरा पहले , एना मुजीचुक दूसरे एवं जु जिनर और एलिने रॉबर्स तीसरे स्थान पर रही

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2025 भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी सिखने वाला और उनका प्रदर्शन दर्शको के लिए काफी खुश करने वाला रहा। निहाल ने दूसरे दिन शानदार वापसी की। उन्होंने 13 अंकों के साथ तालिका में 7वां स्थान हासिल किया अंतिम चक्र में उन्होंने अर्जुन से ड्रा खेला अगर वह यह बाजी जीत जाते तोह वह शीर्ष 4 में अपनी जगह बना सकते थे। वही क्लासिकल वर्ल्ड चैंपियन गुकेश के लिए ब्लिट्ज़ थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। वे 10.5 अंकों के साथ 20वें स्थान पर रहे । प्रज्ञानंदा ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने कई शानदार जीतें दर्ज कीं और 11 अंकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया।प्रज्ञानंदा के लिए यह साल बेहतरीन रहा है क्योंकि उन्होंने कैंडिडेट्स 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।15 साल के इंटरनेशनल मास्टर गौथम कृष्णा ने इस टूर्नामेंट में 8 ग्रैंडमास्टर्स को हराकर सबको चौंका दिया।

अपनी अंतिम बाजी में ड्रा करने के बाद निहाल

निहाल बनाम अर्जुन का अंतिम मुकाबला

नीचे देखे ओपन वर्ग के टॉप 4 के मुकाबले और तस्वीरें

मैगनस ने जीता ख़िताब

अर्जुन बनाम नोदिरबेक

मैगनस बनाम कारूआना

फाइनल मैगनस बनाम अब्दुसतारोव , हार गए थे मैगनस

नोदिरबेक के हार मान ने से पहले के अंतिम क्षण

टॉप 4 के नतीज़े

फाइनल के नतीज़े

टॉप 4 के सभी मुकाबले यहाँ देखे

नीचे देखे महिला वर्ग के टॉप 4 के मुकाबले और तस्वीरें

बिबिसरा ने जीता ख़िताब

अंतिम क्षण जब बिबिसरा बनी विश्व ब्लिट्ज चैंपियन

तीसरे टाइटल के साथ साथ कैंडिडेट्स में भी बनायीं जगह

टॉप 4 के नतीज़े

फाइनल का परिणाम

टॉप 4 के सभी मुकाबले यहाँ देखे

वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज़ 2025 का सारांश

दोहा 2025 की यह रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप भारत के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रही। यहाँ भारत ने कुल 3 मेडल अपने नाम किए। अर्जुन ने रैपिड में तीसरा स्थान हासिल किया और ब्लिट्ज़ में भी ब्रोंज मेडल जीता। वे आनंद (2017) के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। भारत की सबसे अनुभवी महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में शानदार ब्रोंज मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। मैगनस ने रैपिड और ब्लिट्ज़ दोनों में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी बादशाहत साबित की। अब उनके पास कुल 20 विश्व खिताब हैं । भारत की ओर से दिव्या देशमुख 22वीं रैंक और कोनेरू हम्पी 23वीं रैंक ने 9.5 अंकों के साथ अपना ब्लिट्ज का सफर खत्म किया।

निहाल बनाम गुकेश

नीचे देखे प्रतियोगिता की शानदार तस्वीरें

बराबरी की बाजी को जीतने के बाद मैगनस

!!

नेपो बनाम मैक्सिम

मैक्सिम बनाम मैगनस

मैगनस के गिरे थे मोहरे, हार गए थे दिन का पहला गेम

ऑटोग्राफ देते 20 बार के विश्व चैंपियन

रैपिड शीर्ष 3

रैपिड महिला वर्ग के शीर्ष 3

गुकेश से जीतने में नाकाम रहे नेपो

प्रग्ग ने रोका गौथम का विजयी रथ

वेस्ली सो ने हराया प्रणेश को अंतिम मुकाबला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ब्लिट्ज चैंपियन

ओपन वर्ग में 19 मुकाबलों के बाद की स्थिति कुछ इस प्रकार थी

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

Rp

1

10

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2749

15

219

226

2684

0

0

2904

2

8

GM

Caruana, Fabiano

USA

2751

14

215,5

225,5

2663

0

0

2838

3

1

GM

Carlsen, Magnus

NOR

2881

13,5

217

226

2656

0

0

2801

4

7

GM

Abdusattorov, Nodirbek

UZB

2768

13

216,5

225

2666

0

0

2787

5

12

GM

Vachier-Lagrave, Maxime

FRA

2745

13

214

222,5

2681

0

0

2797

6

5

GM

So, Wesley

USA

2790

13

203,5

211

2611

0

0

2729

7

25

GM

Nihal, Sarin

IND

2681

13

203

212,5

2583

0

0

2707

8

53

GM

Lazavik, Denis

FID

2617

13

196,5

204,5

2583

0

0

2702

9

66

GM

Matlakov, Maxim

FID

2591

13

185

192,5

2551

0

0

2675

10

4

GM

Dubov, Daniil

FID

2795

12,5

217

227

2672

0

0

2780

11

30

GM

Lu, Shanglei

CHN

2657

12,5

216

225

2670

0

0

2776

12

37

GM

Radjabov, Teimour

AZE

2646

12,5

212,5

220

2660

0

0

2760

13

3

GM

Nepomniachtchi, Ian

FID

2801

12,5

207,5

217

2606

0

0

2712

14

40

GM

Sindarov, Javokhir

UZB

2632

12,5

207,5

216

2646

0

0

2750

15

2

GM

Firouzja, Alireza

FRA

2813

12,5

206

213,5

2628

0

0

2733

जानकारी

महिला वर्ग में 15 मुकाबलों के बाद की स्थिति कुछ इस प्रकार थी

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

Rp

1

7

GM

Assaubayeva, Bibisara

KAZ

2428

11

130,5

137

2312

0

0

2478

2

13

GM

Muzychuk, Anna

UKR

2397

11

125,5

132

2247

0

0

2407

3

17

IM

Roebers, Eline

NED

2377

11

125,5

131

2288

0

0

2446

4

9

GM

Zhu, Jiner

CHN

2425

11

121

127

2285

0

0

2444

5

33

GM

Gunina, Valentina

FID

2314

11

120,5

126,5

2288

0

0

2447

6

21

GM

Stefanova, Antoaneta

BUL

2367

10,5

130

136,5

2312

0

0

2449

7

5

GM

Goryachkina, Aleksandra

FID

2439

10

136,5

144,5

2324

0

0

2439

8

43

WIM

Omonova, Umida

UZB

2278

10

133

138,5

2347

0

0

2438

9

66

WGM

Shukhman, Anna

FID

2204

10

132

136

2377

0

0

2459

10

20

IM

Song, Yuxin

CHN

2371

10

126

132

2253

0

0

2368

11

26

IM

Salimova, Nurgyul

BUL

2336

10

126

132

2251

0

0

2367

12

30

WGM

Nurman, Alua

KAZ

2324

10

125,5

130,5

2238

0

0

2349

13

10

IM

Garifullina, Leya

FID

2407

10

122

128

2239

0

0

2350

14

50

IM

Bulmaga, Irina

ROU

2251

10

120

125

2218

0

0

2330

15

35

WGM

Munkhzul, Turmunkh

MGL

2307

10

111

117,5

2220

0

0

2333

जानकारी

नीचे देखे कुछ महत्वपूर्ण लिंक

हिंदी खबरों के लिए
हिंदी चैसबेस यूट्यूब

हिंदी चैसबेस इंस्टाग्राम

हिंदी चैसबेस फेसबुक




Contact Us